मेरी हर धड़कन भारत के लिए है...

गुरुवार, 10 सितंबर 2009

सुरक्षा..

गृह मंत्री चिदंबरम जिस तरह से देश की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं वह बहुत अच्छी बात है क्योंकि बहुत दिनों के बाद देश के पास एक ऐसा मंत्री है जो अपने काम को ठीक से समझता है और अपने काम में कुछ नया और ठोस करने के लिए भी तत्पर रहता है। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान वे जिस तरह से वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं वह महत्वपूर्ण है। आज के समय में सतर्क रह कर ही इन आतंकियों से बचा जा सकता है पर देश में कितने लोग वास्तव में सतर्क भी हैं ? हम सभी को अपने आस-पास की घटनाओं पर नज़र रखनी होगी सरकार /पुलिस एक हद तक ही साथ दे सकती है उसके आगे के लिए तो हम सभी को ही प्रयास करना होगा। राज्यों को भी चाहिए कि वे भी सही ढंग से काम करते रहें जिससे बहुत सारी समस्याएँ अपने आप ही समाप्त हो जाएँगी। केवल सुरक्षा का अध्ययन करने से नहीं वरन कुछ ठोस करने पर ही सही फल मिल सकता है। देश में कई तरह के खतरे हैं औए उनसे हमें ही निपटना आना चाहिए किसी दूसरे की सहायता से कहाँ तक काम चल पायेगा ?

मेरी हर धड़कन भारत के लिए है...

2 टिप्‍पणियां:

  1. SANSAD PAR HAMLA KARNE WALE AFJAL KO AAJ TAK FANSI NAHI HO PAI' SADVI PRAGYA KE SATH TAMAAM BATTAMIJI HO RAHI HAI' CHINA GUSHPAITH KAR RAHA HAI' NAPAL ME BHARTIY PUJARIO KO PEETA JA RAHA HAI' PAKISTAAN KA HAMNE KYA BIGAD LIYA' GARIB KI DAL ROTI KE BHAV AASMAAN PAR HAI OR AAP CONGRESS KI NIKAMMI SARKAR KI AARTI KAR RAHE HO....... JANTA SUB DEKH RAHI HAI

    BJP VIKALP NAHI DE PAI
    ADWANI KI JAGH KOI OR YUVA NETA HOTA TO DOBARA MANMHOHAN JAISA BANK ADHIKARI SONIA KI DAYA PAR PRADHAN MANTRI NAHI BAN SAKTA THA

    DR DEEPAK DHAMA
    KHEKRA BAGHPAT-NCR
    9412549368

    जवाब देंहटाएं